गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक इस माह कराई जा सकती है। इसके लिए महापौर ने अधिकारियों से तैयारी करने के लिए कहा है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि इस माह में बोर्ड बैठक कराने की सोच रहे हैं। बैठक की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। बोर्ड बैठक कराने के लिए अधिकारियों से कहा गया है। उन्होंने बताया कुछ विकास कार्यों पर चर्चा होनी है। शहर हित में कई नए प्रस्ताव कार्य बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे ताकि उन्हें पास कराया जा सके। बता दें कि पार्षद भी बोर्ड बैठक कराने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...