देवरिया, अप्रैल 6 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली में 29 मार्च को पैकौली सिसवां पांडेय भट्टजमुआंव मार्ग पर नग्न हालत में मिले युवक के शव की शिनाख्त होने के बाद भी गुत्थी दिन ब दिन उलझती नजर आ रही है। अब तक सैकड़ो कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस मृतक युवक के मूवमेंट के जानकारी हो पाई है। रात 10:30 बजे अचानक रुद्रपुर मोड़ से गायब होने के बाद युवक किधर गया पुलिस की जांच यहीं पर फंसी हुई है। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली सिसवां पांडेय-भट्टजमुआंव मार्ग पर 29 मार्च को सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने एक पुलिया के पास गेहूं के खेत में 30 वर्षीय युवक का नग्न हालत में शव देखा। हत्या कर फेंके गए शव के शरीर, सिर व चेहरे पर गंभीर चोट थी और उसकी बाई आंख गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में...