नोएडा, मई 5 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। इसी महीने 25 औद्योगिक भूखंड की योजना आएगी। इसको लेकर प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। भूखंड का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ये भूखंड शहर के आंतरिक हिस्सों के अलावा नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के आसपास के सेक्टरों में हैं। किसानों से जमीन मिलने में मुश्किलें आ रही हैं। इस वजह से योजना में अधिक संख्या में भूखंड शामिल नहीं हो पा रहे हैं। प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि कोशिश है कि इस महीने के अंत तक औद्योगिक भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी जाए। इनमें आठ हजार से छोटे और बड़े, दोनों तरह के भूखंड शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- नाेएडा में आसमान छूएंगे जमीन के दाम? आवंटन दरों में बड़ी वृद्धि की तैयारी; देखें नए रेट दोनों का आवंटन साक्षात्कार और ई-नीलामी के जरिए किया जाएग...