नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नवंबर में भारतीय बाजार में 12 नए स्मार्टफोन दस्तक देने की तैयारी में हैं। Motorola, Vivo, Xiaomi, OnePlus और Realme जैसी कंपनियां अपने नए मोबाइल पेश कर सकती हैं। इन फोन्स का फोकस सिर्फ कैमरे पर नहीं, बल्कि बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और बेहतर परफॉर्मेंस पर भी रहने वाला है। कुछ फोन में 200MP तक का कैमरा, तो कुछ में 10,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। इस लिस्ट में Motorola Signature 27, Vivo X500 सीरीज, Xiaomi 18 Pro, Realme 17 Pro सीरीज और OnePlus 16R जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा बजट सेगमेंट में भी Karbonn, POCO, itel और Tecno के नए फोन आ सकते हैं। आइए जानते हैं नवंबर में भारत में लॉन्च होने वाले संभावित स्मार्टफोन और उनमें मिलने...