नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर का चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। इसे लेकर निगम सचिव कार्यालय की तरफ से अधिसूचना जल्द जारी की जा सकती है। हर वित्तीय वर्ष के पहले महीने में नए महापौर का चयन होना जरूरी है। प्रत्येक वर्ष इस प्रक्रिया का संचालन निगम सदन की बैठक में होता है। अगले वर्ष निगम चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए नए महापौर के उम्मीदवार के चयन को लेकर भी मंथन शुरू हो चुका है। निगम सूत्रों के अनुसार, स्थायी समिति के सदन से चुने जाने वाले तीन सदस्यों के चुनाव भी महापौर चुनाव के साथ ही होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.