नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। 80 और 90 के दशक में एक्टर ने अपने करियर की सबसे शानदार फिल्मों में काम किया। इन्हीं फिल्मों की वजह से एक्टर को आज पहचाना जाता है। गोविंदा अक्सर अपने कई इंटरव्यू में अपने स्टारडम का श्रेय अपनी मां निर्मल देवी को देते हैं। एक्टर के मुताबिक पिता अरुण कुमार के निधन के बाद उनकी मां ने जिंदगी भर रेडियो और कलाकारों के लिए गायन कर अपने 5 बच्चों का पालन किया। लेकिन असल में निर्मला देवी कौन थीं?गोविंदा का ननिहाल गोविंदा ने अपने इंटरव्यू में मां की गायिकी की बात की है। उनके पिता अरुण आहूजा के एक्टर थे बस यही जानकारी अधिकतर लोग जानते हैं। लेकिन असल में गोविंदा का परिवार कला के क्षेत्र में बहुत मशहूर है। गोविंदा का ननिहाल मशहूर घराने से ताल्लुक रखता है। निर्मला देवी के पिता और गोव...