इस मंदिर में जाने वाले भक्तों को मिलेगा बीमा कवर, जानें कैसे मिलेगा Rs.2 लाख
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् (TTD) अब एलआईसी के साथ मिलकर हर श्रद्धालु को बीमा देगा। मंदिर दर्शन के दौरान अगर किसी की मौत हो जाती है, तो परिवार को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि टीटीडी ने आधार से जुड़ा ऑनलाइन बीमा शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीटीडी ने एलआईसी के साथ मिलकर हर भक्त को बीमा देने का फैसला लिया है। मौत होने पर इस बीमा से 2 लाख रुपये मिलेंगे। सीएम नायडू ने आगे कहा कि भगवान वेंकटेश्वर की महिमा, तिरुमला का इतिहास, पौराणिक आख्यानों और भगवान के दिव्य विवाह को प्रदर्शित करने के लिए श्री वेंकटेश्वर संग्रहालय का आधुनिकीकरण कर इसे फिर से खोल दिया गया है। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.