नई दिल्ली, मार्च 29 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के धेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंघल के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि आगामी असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दें, ताकि राज्य को घुसपैठियों से मुक्त किया जा सके और स्थायी शांति व विकास सुनिश्चित हो सके। सोनितपुर में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने पिछले दशक में असम में भाजपा की उपलब्धियों का जिक्र किया और आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की। यह भी पढ़ें- केरल का माहौल अलग, बदलाव का मिल रहा संदेश; पीएम मोदी का LDF-UDF पर निशाना अमित शाह ने कहा, 'असम में 11 दिनों में चुनाव होने वाले हैं। आपको यह नहीं सोचना है कि आप हिमंत बिस्वा सरमा को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दे रहे हैं। आपको असम को घुसपैठिय...