नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- ओला इलेक्ट्रिक सेगमेंट में खुद को बेहतर बनाने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रही है। एक तरफ जहां कंपनी अपने प्रोडक्ट पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। तो दूसरी तरफ, वो सिंगल डे सर्विस से ग्राहकों का एक्सपीरियंस बेहतर बनाना चाहती है। अब कंपनी ने बताया कि उसका खुद का बनाया हुआ लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी सेल तैयार है। कंपनी ने इसे भारत में पूरी तरह से इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और एनर्जी ईकोसिस्टम बनाने के अपने लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम बताया है। इस सेल को 46100 फॉर्मेट नाम दिया गया है। ये कंपनी के व्हीकल में अभी इस्तेमाल हो रहे NMC 4680 भारत सेल से बड़ा है। कंपनी का इस सेल से मकसद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एनर्जी स्टोरेज, दोनों ही तरह के इस्तेमाल में बड़े पैमाने पर, कम लागत में और ज्यादा काम आने लायक सुधार लाना ...