नई दिल्ली, अगस्त 6 -- बात है साल 2009 की... 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से घर-घर में पहचाने जाने वाले एक्टर दीपक तिजोरी की लाडली बेटी समारा उस वक्त सिर्फ 13 साल की थीं। एक दिन दोपहर के करीब 5 बजे, जब मुंबई के लोखंडवाला की सड़कों पर आम चहल-पहल थी, समारा किसी काम से घर से बाहर निकलीं। लेकिन किसे पता था कि सड़क किनारे एक खतरनाक जाल बिछा हुआ था!घसीटकर ऑटो के अंदर खींचा अचानक एक ऑटो-रिक्शा उनके पास आकर रुका। उसमें मौजूद बदमाशों ने पलक झपकते ही 13 साल की मासूम समारा को घसीटकर ऑटो के अंदर खींच लिया। दिन-दहाड़े, मुंबई की भरी सड़क पर 'आशिकी' के हीरो की बेटी का अपहरण हो गया। किडनैपर्स समारा को जबरदस्ती सीधे मालाड के एक लॉज में ले गए।इसने दीपक तक पहुंचाई जानकारी किस्मत से समारा के एक दोस्त ने इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देख लिया था और उस...