नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- South Indian Bank: बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने SBI म्यूचुअल फंड को साउथ इंडियन बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 23 नवंबर 2026 को RBI की तरफ से इस मंजूरी की सूचना मिली। हालांकि, इस निवेश के लिए कुछ जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। इस खबर के बाद निवेशकों की नजर साउथ इंडियन बैंक के शेयर पर बनी हुई है। खास बात यह है कि इस बैंक के शेयर ने साल 2026 में अब तक करीब 53% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले पांच साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 612% का रिटर्न दिया है।SBI म्यूचुअल फंड खरीदेगा 9.99% तक हिस्सेदारी साउथ इंडियन बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, RBI ने SBI म्यूचुअल फंड को बैंक की कु...