इस बैंक में बिना लंच ब्रेक सुबह से शाम लगातार काम; कर्मचारियों ने आदेश को तालिबानी फरमान कहा
राजकुमार शर्मा, जुलाई 10 -- देश के सबसे बड़े ग्रामीण बैंक के कर्मियों को प्रबंधन के एक आदेश ने बेचैन कर दिया है। इस बैंक में अब लंच टाइम यानि भोजनावकाश नहीं होगा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बगैर भोजनावकाश (लंच ब्रेक) के सुबह से शाम तक ग्राहक सेवा कार्य जारी रखने का आदेश जारी किया है। इस बैंक की शाखाओं में अब सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लगातार वित्तीय लेनदेन सहित अन्य कार्य होंगे। इस आदेश से बैंक कर्मियों में नाराजगी है। बड़ौदा यूपी बैंक, आर्यावर्त बैंक और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के विलय के बाद बने यूपी ग्रामीण बैंक ने ग्राहक सेवा और नकद लेन-देन के लिए संशोधित समय संबंधी आदेश जारी किया है। बैंक के मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि शाखाएं सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैंकिंग कार्यों के लिए खुली रहेंगी। आदेश के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.