प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। इस बार मंडल के चार जिलों में धान खरीद का लक्ष्य 5.26 लाख मीट्रिक टन था, जिसके सापेक्ष 5.50 मीट्रिक टन खरीद हुई। लक्ष्य की 104 फीसदी खरीद होने से अफसर उत्साहित हैं। मंडल में कुल 98,486 किसानों से खरीद की गई और 95,102 किसानों को ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है, जबकि 3,384 का भुगतान प्रक्रिया में है। लक्ष्य पूरा होने के कारण ही इस बार 24 दिन पहले ही क्रय केंद्रों को बंद करना पड़ा। आरएमओ राजू प्रसाद ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य खुले बाजार से अधिक होने के कारण किसान केंद्रों पर अधिक आए हैं। यह स्थिति चार साल बाद हुई है कि लक्ष्य से अधिक खरीद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...