मेरठ, मार्च 24 -- पिछले साल के मुकाबले इस बार हज का फर्ज अदा करने में हज यात्रियों को 19 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। हज यात्रियों के लिए हज खर्च तीन लाख 63 हजार रुपये तय कर दिया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 19 हजार रुपये बढ़ा है। कारी अफ्फान कासमी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 19 हजार रुपये खर्च बढ़ा है। इसमें हज यात्रियों को दो सुविधाएं मिलेंगी। एक स्मार्ट वॉच दी जाएगी, दूसरे मीना में फोल्डिंग की सुविधा मिलेगा। बताया कि कुर्बानी के लिए 720 रियाल खर्च करने होंगे। यह खर्च पिछले साल जितना ही है। मेरठ जिले से इस बार करीब 11 सौ जायरानी हज के लिए जाएंगे। कारी अफ्फान कासमी ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में प्रोजेक्टर लगाकर हज यात्रियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। कारी शफीकुर्रहमान कासमी हज यात्रियों को हज के अरकान बताए...