इस बार समय से पहले फैल रहा मलेरिया
बदायूं, जून 2 -- जिले में इस बार समय से पहले ही मलेरिया के मरीज सामने आने लगे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। वजह है कि मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियां बरसात के मौसम में फैलती हैं, लेकिन इस बार लू के मौसम में भी मच्छर डंक मार रहे हैं, जिससे माना जा रहा है कि आने वाले समय बरसात के मौसम में मलेरिया के मरीजों की संख्या काफी बढ़ेगी। बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित बीमारियां पांव पसारने लगती हैं। वजह है कि बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाता है, इसलिए उस पानी में कीड़ों के साथ-साथ मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छर भी पनपते हैं। ऐसे में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। मगर, इस बार मच्च्छरों की संख्या बढ़ी है तो मलेरिया फैलाने वाले मच्छर भी अभी से डंक मारने लगे हैं। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.