जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। लौहनगरी में 18 से 20 दिसंबर तक साहित्य, कला, संस्कृति, इतिहास और पर्यटन का राष्ट्रीय समागम होगा। विद्यादीप फाउंडेशन की ओर से बिष्टूपुर के होटल में जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की केंद्रीय थीम विरासत और पर्यटन होगी। यह भी पढ़ें- इस बार बिरासत और पर्यटन की थीम पर होगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0मह festival का महत्व फाउंडेशन के संस्थापक संदीप मुरारका ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में साहित्यकारों, शिक्षाविदों, कलाकारों, इतिहासकारों, फिल्मी हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों की भागीदारी होगी। महोत्सव में भारतीय साहित्य, संगीत, नृत्य, लोक एवं जनजातीय संस्कृति, राजसी विरासत, खान-पान, सिनेमा और पर्यटन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। झारखंड की लोक स...