नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- चंद महीने बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा, सपा समेत सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले। वहीं, हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हुए आंदोलन पर भी अपनी बात रखी है। अखिलेश ने कहा है कि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान यूपी-बिहार के बच्चे आंदोलन करने के लिए दिल्ली गए थे। वहां से वे लाठी खाकर वापस गए। इस बार लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा। इसके जरिए अखिलेश ने दावा किया कि यूपी में इस बार भाजपा की नहीं, सपा की जीत होने वाली है। 'हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2026' में शामिल हुए अखिलेश यादव ने बताया कि सीजेपी की भाजपा से लड़ाई है। सपा और इंडिया गठबंधन शुरुआत से ही सीजेपी के साथ खड़ा हुआ है। अ...