सीवान, फरवरी 15 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्र नाथ मंदिर मेहंदार में महोत्सव से पूर्व निकलने वाली झांकी व जुलुस नहीं निकल गई। महोत्सव के दिन दिन की शुरुआत में पुजारियो द्वारा झांकी व जुलूस निकाली जाती थी, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकियां निकाली जाती थी। मगर इस बार प्रशासन द्वारा पुजारियो की अनदेखी करने के कारण पुजारी द्वारा कोई भी झांकी नहीं निकाला। प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय ने बताया कि जब प्रशासन हम लोगों से कोई विचार विमर्श नहीं कर रहा और नहीं हम लोग को निमंत्रित किया है। इसलिए झांकी निकालने का औचित्य ही नहीं है। प्रशासन महोत्सव करा रहा है कराये । ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...