कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। इस साल मार्च भी खूब तपेगा। 11 मार्च के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। रात का तापमान भी नरम नहीं रहेगा। बुधवार और गुरुवार को दिन का तापमान नियंत्रित रहा जो सामान्य से 2.7 से लेकर 3.0 डिग्री तक अधिक है। रात के तापमान में अचानक वृद्धि के बाद अब कमी आने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल देश के पहाड़ी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक चल रहा है। उत्तर प्रदेश को छोड़ कई राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच या छह डिग्री अधिक चल रहा है। केवल उत्तर प्रदेश में अभी स्थितियां सामान्य बनी हुई हैं। 11 मार्च तक यह स्थितियां ऐसी ही बनी रहेंगी।मौसम विभाग के अनुसार मार्च माह में विक्षोभ को देखते हुए 11 तक तापमान 33-35 डिग्री के बी...