नई दिल्ली, मई 16 -- मेरठ की नीले ड्रम वाली घटना किसे नहीं याद होगी। यहां मुस्कान नाम की महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और शव को नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट डाल दिया था। इस बार मामला उलटा है। मुंबई के वसाई में पत्नी ने पति के साथ मिलकर अपने इंजीनियर बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद नीले ड्रम में डालकर नाले में फेंक आई। रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपने बॉयफ्रेंड से पैसे की मांग करती रहती थी। जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों ने उसे मार डाला। मुंब्रा पुलिस ने 25 साल की महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या में महिला के भाई, पति के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था। जानकारी के मुताबिक आरोपी पति और उसके साथी अभी फरार है। मृत इंजीनियर की पहचान अरबाज मकसूद अली खान (26 साल) के तौर प...