मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दीपावली और छठ में घर लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के परिचालन में बढ़ोतरी की है। इस बार त्योहार के दौरान उत्तर रेलवे 6200 से अधिक फेरे लगाएगा। पिछले साल विशेष ट्रेनों के 4666 फेरे संचालित किए गए थे। इससे दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले बिहार के लोगों को त्योहार में घर आने और फिर लौटने में सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 32 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवेत्योहारी सीजन में बढ़ेंगे विशेष ट्रेन फेरे उत्तर रेलवे के अनुसार, इस त्योहारी सीजन में 42 नई ट्रेनों को नियमित किया गया है। ये ट्रेनें मिलकर 2600 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा 3600 फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। रेलवे ने यात्रियों की अति...