एटा, फरवरी 3 -- प्रधान का चुनाव लड़ रहे हो इतना कहते ही आरोपी भड़क गया और पीड़ित की बेल्ट पिटाई कर दी। चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के गांव नगला पवल निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक जनवरी को गांव के ही योगेश रास्ते में खड़े हुए थे। पीड़ित ने आरोपी से पूछ लिया प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हो इतना कहते ही वह गाली देने लगा। पीड़ित ने गाली देने से मना किया। आरोपी ने हमला कर दिया। आरोप है कि बेल्ट से उतारकर पीड़ित की पिटाई की। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली देहात में जाकर शिकायत की। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर ...