नई दिल्ली, मार्च 13 -- मार्च का महीना शुरू होते ही इस बार जून जैसी गरमी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के मुताबिक इस बार अल नीनो की वजह से भारत में मॉनसून प्रभावित हो सकता है। जानकारों का कहना है कि अल नीनो की वजह से बारिश सीमित हो सकती है। गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अल नीनो के 62 फीसदी चान्स हैं। जून और अगस्त में अल नीनो की 80 फीसदी संभावना है। पहले मौसम विभाग का कहना था कि अल नीनो का प्रभाव जुलाई और सितंबर के दौरान देखा जाएगा। पहले इसकी 52 फीसदी संभावना जताई गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया गया। अल नीनो की वजह से इस साल बारिश पर खतरा मंडरा रहा है। जानकारों का कहना है कि फिलहाल निश्चित रूप से कोई भविष्यवाणी करना ठीक नहीं है। यह भी पढ़ें- Weather: कहीं धूप तो कहीं बारिश; 15 -17 मार्...