लखनऊ, जून 7 -- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि इस बार का कोविड खतरनाक नहीं है। सरयू महोत्सव में हिस्सा लेने रामनगरी अयोध्या आए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा कहना नहीं है, बल्कि वैज्ञानिकों का कहना है। इस बार का कोविड सर्दी जुकाम बुखार के साथ सीमित है। हम सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं। गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने वृद्धजनों को कोविड से सतर्क रहने की अपील भी की। कहा कि किसी को खतरा नहीं है। ब्रजेश पाठक ने राम दरबार में दर्शन किया। कहा कि राम मंदिर में राजाराम के विराजमान होने के बाद पहली बार दर्शन का सौभाग्य मिला है। मैं प्रभु के चरणों में प्रणाम करते हुए देश के सभी नागरिकों के लिए प्रार्थना करता हूं। सुख संपत्ति और वैभव मिले, संकटों का नाश हो। भारत पूरे राष्ट्र में एक नंबर पर स्थापित हो। ...