जमशेदपुर, जनवरी 4 -- पूर्वी सिंहभूम में गरीबों में बांटे जाने वाले कंबल में एक पेच लग गया है। अब हर उस गरीब को आधार कार्ड दिखाने के बाद ही कंबल दिया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने यह आदेश जिला प्रशासन को भेजा है। इस आदेश से अधिकारियों की पेरशानी बढ़ गई है। इस आदेश के बाद पूर्व में बंटे कंबलों के लाभुकों का आधार नंबर फिर से फील्ड स्टाफ को जाकर जुटाना होगा। हालांकि इस नियम के कारण फुटपाथ पर सोने वाले गरीबों को कंबल मिलने को लेकर संशय उत्पन्न हो गया है। इस मामले में विभाग मौन है। कंबल लेने वालों को तलाश रहे हैं पंचायत सचिव पूर्वी सिंहभूम में कंबल की खेप 17 दिसंबर से पहुंचने लगी थी। सबसे पहले आपूर्तिकर्ता ने धालभूमगढ़ और गुड़ाबांदा प्रखंडों को कंबल भेजी थी। परंतु यह चिट्ठी ही 24 दिसंबर की शाम में पहुंची थी। वह एक फार्मेट है, जिसे भरा जाना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.