नई दिल्ली, जून 1 -- पिछले साल की तरह दिवाली इस साल दो दिन नहीं होगी। पिछले साल कार्तिक अमावस्या का मान दो दिन होने के कारण लोगों ने दो दिन दिवाली मनाई थी। किसी ने प्रदोष काल को मानकर दिवाली मनाई तो किसी ने उदयातिथि की अमावस्या को मानकर दिवाली बनाई। लेकिन इस साल आपके सामने ऐसी परेशानी नहीं होगी। इस साल पूरे दिन दिवाली का मान रहेगा। पूरे दिन कार्तिक अमावस्या मनाई जाएगी। इसलिए एख ही दिन सभी लोग दिवाली मनाएंगे। कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि 8 नवंबर को ही शुरू होगी और रात को 12.31 बजे तक खत्म हो जाएगी। ऐसे में प्रदोषकाल 8 तारीख को मिल रहा है। इसलिए शाम के समय इसी दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग रहेगा, जो इस दिन के शुभता को और भी बढ़ाएगा। ।इस दिन स्वाति नक्षत्र भी रहेगा। अब जानते हैं कि दिवाली से पहले धनतेरस और नरक च...