अयोध्या, मई 3 -- अयोध्या, संवाददाता। वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दूसरे दिन से ज्येष्ठ माह की शुरुवात हो जाती है। अधिकमास लगने के कारण 19 वर्ष बाद यह फिर से 59 दिनों का होगा। इस दौरान आठ बड़े मंगल में श्रद्धालुओं को दर्शन -पूजन का लाभ मिलेगा। विशेष दिनों में जगह- जगह भंडारे का आयोजन होगा। पहले दिन से रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी हुई दिखने लगी है। हनुमानगढ़ी मंदिर में भीड़ को लेकर अतरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ के बड़े मंगल को लेकर सजे हनुमान मंदिर, कल उमड़ेगा आस्था का सैलाबज्येष्ठ माह में धार्मिक महत्व धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह में दर्शन- पूजन, स्नान, दान और जल सेवा को अत्यंत पूर्णकारी माना जाता है। हनुमान गढ़ी के पुरोहिताचार्य सतीश वैदिक बताते हैं कि हर बार केवल चार मंगल ही ज्येष्ठ...