कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अक्षय तृतीया इस बार कई दुर्लभ और शुभ संयोगों के साथ आ रही है। गजकेसरी, त्रिपुष्कर, सर्वार्थसिद्धि तथा अन्य मंगलकारी योगों के कारण इस वर्ष अक्षय तृतीया का महत्व और बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसे संयोग में पूजा-पाठ, दान, खरीदारी, निवेश और नए कार्यों की शुरुआत अत्यंत फलदायी मानी जाती है। उदया तिथि के कारण मिथिला, सीमांचल और कोसी क्षेत्र में यह पर्व 20 अप्रैल को मनाया जाएगा।शहर के ज्योतिषाचार्य अंजनी कुमार ठाकुर ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। यह सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र, पुण्यदायी और शुभ पर्व माना जाता है। यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026 Greetings: अक्षय तृतीया पर भेजने के लिए यहां पढ़ें लेटेस्ट विशेज, सातवीं वाली है सबसे खास इस दिन ...