नई दिल्ली, मार्च 2 -- देसी ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ने बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में ताबड़तोड़ टू-व्हीलर की बिक्री की है। अगर सिर्फ टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो बजाज ने बीते महीने 1,86,164 यूनिट बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर बजाज की टू-व्हीलर बिक्री में 27 पर्सेंट की तेजी देखी गई। ज्यादा है। वहीं, विदेशी बाजारों में भी बजाज का डंका बजा है। बजाज ने इस दौरान कुल 1,93,757 यूनिट टू-व्हीलर का एक्सपोर्ट किया। rushlane के अनुसार, बजाज की इस कामयाबी के पीछे उसकी सबसे पॉपुलर बाइक सीरीज 'पल्सर' (Pulsar) का बड़ा हाथ रहा है।ओवरऑल बिक्री में भी तेजी दूसरी ओर इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री (टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल मिलाकर) बढ़कर 4,48,259 यूनिट्स तक पहुंच गई है। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में 27 पर्सेंट की तेजी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले...