नई दिल्ली, जनवरी 8 -- हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर देव आनंद उन स्टार्स में से हैं, जो अपने अलग स्टाइल डांस स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। देव आनंद ने अपने करियर में कई हिट और क्लासिक फिल्में दी हैं। एक दौर ऐसा था जब देव आनंद अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते करते थे। देव आनंद अपने समय के फैशन आइकन भी थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देव आनंद ने एक फिल्म के लिए अपनी पत्नी के गहने और आलीशान घर बेच दिए थे। आइए जानते हैं कौन सी थी वो फिल्म?इस फिल्म ने बर्बाद कर दिया था सब कुछ देव आनंद के भांजे फिल्म निर्माता और एक्टर शेखर कपूर ने अपने मामा को याद कर उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। दरअसल, कुछ वक्त पहले शेखर कपूर ने फिल्मफेयर के यूट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू दिया था। शेखर ने कहा, 'आप ऐसे किसी इंसा...