नई दिल्ली, मई 12 -- देश की दिग्गज पेंट कंपनी बर्जर पेंट इंडिया (Berger Paints India) ने अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों से बाजार को चौंका दिया है। कंपनी ने मंगलवार 12 मई को अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए, जिसमें शुद्ध लाभ (Net Profit) में सालाना आधार पर 27.8% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन और स्थिर राजस्व वृद्धि ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 200 रुपये से नीचे आया शेयरशानदार वित्तीय नतीजे (Q4 Results) कंपनी द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, बर्जर पेंट्स का शुद्ध लाभ (Net Profit) मार्च में समाप्त हुई तिमाही में बढ़कर Rs.335 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह Rs.262 करो...