नई दिल्ली, फरवरी 24 -- इसुज़ु ने भारत भारत में अपडेटेड 2026 V-क्रॉस लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.50 लाख रुपए है। MY26 अपडेट में डिजाइन में बदलाव, फीचर में बदलाव और वैरिएंट रेंज में बदलाव किए गए हैं। यह पिक-अप टोयोटा हिलक्स जैसी गाड़ियों को टक्कर देती रहेगी। वैरिएंट में बदलाव के साथ, कंपनी ने V-क्रॉस के एंट्री-लेवल Z 4x2 AT वैरिएंट को बंद कर दिया है। जबकि मॉडल रेंज के बाकी सभी वैरिएंट की कीमतें बढ़ा दी हैं। V-क्रॉस Z 4x4 MT, Z प्रेस्टीज 4x4 MT और Z प्रेस्टीज 4x4 AT वैरिएंट की कीमतों में क्रम से 52,000 रुपए, 94,000 रुपए और 63,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे मॉडल की एक्स-शोरूम कीमतें 25.50 लाख रुपए से 30 लाख रुपए के बीच हो गई हैं। चलिए इसकी वैरिएंट वाइज कीमतों पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- पुराने स्कूटर और बाइक को नए में...