नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी लग्जरी और प्रीमियम MG मैजेस्टर SUV की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी 20 अप्रैल, 2026 को इसकी कीमतों से पर्दा उठाएगी। यह दो ट्रिम्स शार्प और सैवी में उपलब्ध होगी। माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 40 लाख रुपए से 45 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद है। बता दें कि ये 7-सीटर SUV है, जो डिजाइन, फीचर्स और डाइमेंशन के मामले में D+ सेगमेंट में आएगी। कंपनी 41,000 रुपए का टोकन अमाउंट लेकर इसकी बुकिंग भी कर रही है। MG की ये नई फ्लैगशिप SUV, ग्लॉस्टर की जगह लेगी। वहीं, सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरेडियन और स्कोडा कोडियाक से होगा। MG मैजेस्टर का एक्सटीरियरMG मैजेस्टर में आगे की तरफ मैट्रिक्स-इंस्पायर्ड ग्रिल, खास LED DRLs और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप है जो इसे एक मजबूत इंप...