लखनऊ, मार्च 7 -- एयर इंडिया की सदस्यता दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर एक महिला से 1.05 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता इंदिरा मेहरोत्रा का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी शाखा में है। उनके अनुसार बीते सोमवार को उन्होंने फेसबुक पर एयर इंडिया की सदस्यता से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन देखा, जिसमें आसान प्रक्रिया से सदस्य बनने का दावा किया गया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से उनसे संपर्क किया गया। सामने वाले शख्स ने खुद को एयर इंडिया का प्रतिनिधि बताया और महिला को एक ऐप डाउनलोड कराया। इसके बाद उसने मोबाइल स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा। तकनीकी रूप से कम जागरूक महिला...