नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- फेरारी की पहली फुली इलेक्ट्रिक कार - Luce EV को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस कार को लेकर बायर्स में जबरदस्त क्रेज है। यही कारण है कि अगले साल कंपनी इसकी जितनी यूनिट सेल करने का सोच रही थी, वह अभी से ही सोल्ड आउट हो चुका है। यह जानकारी रॉयटर्स की रिपोर्ट में दी गई है। कंपनी के CEO बेनेडेटो विग्ना ने मंगलवार को तीसरी तिमाही के नतीजे पेश करते हुए कहा कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को मिल रहे रिस्पॉन्स से काफी खुश है। इसकी डिलीवरी इस साल के आखिर में शुरू होने वाली है। हालांकि, उन्होंने 2027 के लिए Luce EV के सेल टारगेट या बुकिंग नंबर्स का खुलासा नहीं किया। उनका मानना है कि अगले साल ग्राहकों के लिए होने वाली टेस्ट ड्राइव से इस इलेक्ट्रिक कार की मांग और बढ़ सकती है।डिजाइन को किया गया था क्रिटिसाइज फेरारी Luce EV को इस साल ...