नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक इस दौरान स्कॉर्पियो क्लासिक खरीदने पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 30,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक अपने बॉक्सी डिजाइन, ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। इसमें बड़ी फ्रंट ग्रिल, मस्कुलर बोनट, प्रोजेक्टर हेडलैंप, ...