नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- देसी कार निर्माता महिंद्रा की गाड़ियां अपनी मजबूती के लिए जानी जाती रही हैं। अब कंपनी की दमदार और ताबड़तोड़ बिकने वाली एसयूवी महिंद्रा XUV 7XO ने भी भारत NCAP क्रैश टेस्ट में झंडे गाड़ दिए हैं। इस गाड़ी को बड़ों यानी एडल्ट और बच्चों यानी चाइल्ड दोनों की सुरक्षा के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग दी गई है। क्रैश टेस्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में इसे 32 में से 30.76 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 44.97 पॉइंट मिले हैं। बता दें कि यह टेस्ट 7-सीटर AX7 डीजल-ऑटोमैटिक के FWD और AWD वैरिएंट का हुआ था। हालांकि, यह 5-स्टार रेटिंग XUV 7XO के सभी मॉडल्स पर लागू होगी।कुछ ऐसी रही एडल्ट सेफ्टी रिपोर्ट एडल्ट की सेफ्टी रिपोर्ट देखें तो सामने से टक्कर में गाड़ी ने 16 में से 14.76...