नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- भारतीय मार्केट में 350cc से 450cc सेगमेंट की बाइक्स का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोलता है। अगर अगस्त, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) ने नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। क्लासिक 350 ने इस दौरान 20.55 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 43,428 यूनिट्स बाइक की बिक्री की है। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा कुल 36,025 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान इस सेगमेंट के दूसरे 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।बुलेट, हंटर और मिटियोर की धाक बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी रॉयल एनफील्ड की धाकड़ बाइक बुलेट 350 रही। बुलेट ने अगस्त, 2026 में 13.83 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के...