नई दिल्ली, जुलाई 7 -- दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी की बेहद पॉपुलर परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल सीरीज 'टीवीएस अपाचे' (TVS Apache) ने ग्लोबली 70 लाख (7 मिलियन) से ज्यादा की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। साल 2005 में अपनी शुरुआत के बाद से यह ब्रांड दुनिया भर के 90 से अधिक देशों में अपनी धाक जमा चुका है। इस ऐतिहासिक कामयाबी का जश्न मनाने के लिए टीवीएस ने एक नया कैंपेन 'तू रेस लगा' लॉन्च किया है। यह कैंपेन अपाचे सीरीज की खास 'ट्रैक टू रोड' भावना को जीवंत करता है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।क्या कहती है कंपनी टीवीएस का कहना है कि अपाचे सीरीज ने शुरुआत से ही ग्राहकों को रेसिंग तकनीक का अनुभव कराया है। कंपनी के अनुसार, अपाचे ने समय-समय पर अपने सेगमेंट में कई ऐसे फीचर्स पेश किए...