नई दिल्ली, अगस्त 2 -- देसी टू-व्हीलर निर्माता रॉयल एनफील्ड का भारतीय मार्केट में दबदबा लगातार कायम है। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,18,232 बाइक्स बेची हैं। इस दौरान सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड की बिक्री में 34 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई । इस ऐतिहासिक ग्रोथ की मुख्य वजह भारतीय मार्केट में एनफील्ड की जबरदस्त मांग रही। वहीं, विदेश भेजे जाने वाले वाहनों यानी एक्सपोर्ट्स में भी हल्की बढ़त देखी गई है। कुल मिलाकर देखें तो कंपनी घरेलू मोर्चे पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ा रही है।ताबड़तोड़ बढ़ी घरेलू बिक्री अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में कंपनी की घरेलू बिक्री 1,05,317 यूनिट्स रही। जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 76,254 यूनिट्स थी। वहीं...