नई दिल्ली, जून 1 -- देसी दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के लिए मई 2026 का महीना बेहद शानदार रहा है। कंपनी ने पिछले महीने एक्सपोर्ट मिलाकर कुल 99,636 गाड़ियां बेची हैं। इस दौरान सालाना आधार पर महिंद्रा की कुल बिक्री में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। महिंद्रा की इस रफ्तार को बनाए रखने में सबसे बड़ा हाथ हमेशा की तरह उसकी यूटिलिटी व्हीकल (UV) यानी एसयूवी रेंज का रहा है। कंपनी ने घरेलू मार्केट में अकेले 58,021 एसयूवी बेची हैं। वहीं, अगर इसमें एक्सपोर्ट को भी शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 59,573 यूनिट्स तक पहुंच गया है।घरेलू मार्केट में कैसा रहा प्रदर्शन? दिलचस्प बात यह है कि महिंद्रा का पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट अब पूरी तरह से एसयूवी पर ही टिका हुआ। महिंद्रा ने घरेलू मार्केट में मई 2025 में 52,431 एसयूवी बेची थीं। इस दौरान स...