नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- अगले कुछ दिनो में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा अपनी नामी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 EV पर नवंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान महिंद्रा XUV 400 EV पर सीधे 1 लाख रुपये कैश डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के ड्राइविंग रेंज, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है ईवी की डिजाइन महिंद्रा XUV 400 EV के डिजाइन की बात करें तो यह काफी स्पोर्टी और मॉडर्न नजर आती है। फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल के साथ महिंद्रा का सिग्नेचर कॉपर-फिनिश्ड ट्विन-पीक्स लोगो और आकर्षक एलईडी हेडलैंप्स इसे सड़कों पर एक अलग ही पहचान दे...