नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- इंडोनेशिया की सरकार को सोमवार को अपने पूर्व दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति सुहार्तो को नेशनल हीरो की उपाधि देना भारी पड़ रहा है। हजारों की संख्या में लोगों ने इसको लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। सरकार ने पूर्व नेता को यह सम्मान देने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सुहार्तो के पूर्व दामाद और वर्तमान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उपस्थित थे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति को मरणोपरांत यह सम्मान देते हुए इस बात की घोषणा की गई कि जनरल सुहार्तो मध्य जावा प्रांत के एक प्रमुख व्यक्ति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में विशिष्ट रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रपति प्रबोवो ने सुहार्तो के बेटे और बेटो को यह पुरस्कार दिया। सुहार्तो ने तीन दशक से ज्यादा समय तक इंडोनेशिया पर राज किया है। उन्होंने 1967 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.