नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Lava भारतीय बाजार में अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है। कुछ दिन पहले ही यह पता चला था कि लावा भारतीय बाजार में 'विराट' नाम से स्मार्टफोन की एक नई सीरीज लॉन्च करने जा रहा है और फ्लिपकार्ट पर लावा विराट डिवाइस के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टिंग से यह कंफर्म हो गया है कि फोन लॉन्च होने के बाद भारत में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऐसा लग रहा है कि फोन मजबूत बॉडी के साथ आएगा, क्योंकि माइक्रोसाइट में इसे दीवार फाड़ कर निलकते हुए दिखाया है, जो इसकी मजबूती का हिंट देती है। कंपनी ने यह भी टीज किया है कि फोन को 400 से ज्यादा कड़े टेस्ट से पास किया गया है। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर उन स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है, जिन्हें इस लाइनअप के...