रामगढ़, जून 15 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर रविवार को डीएवी रजरप्पा स्टेडियम के समीप राधा महतो चौक में जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के तहत खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें सशक्त बनाना और जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह आयोजन खेल मंत्रालय, भारत सरकार और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में रामगढ़ जिला साइक्लिंग संघ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें जिला के बालिका एवं बालक खिलाड़ियों और साइकिलिंग प्रेमियों ने भाग लेकर खिलाड़ियों को उत्साहित करने का काम किया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी पीयूष ...