नई दिल्ली, फरवरी 19 -- गूगल ने अपने नए Google Pixel 10a स्मार्टफोन को भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 49,999 रुपये है। नए मॉडल आने के बाद पुराना मॉडल यानी Google Pixel 9a अपनी लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये कम में मिल रहा है। अगर आप भी पिक्सेल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, साथ में बड़ी बचत भी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए पैसा वसूल डील हो सकती है। फोन ही फोन दिखने में लगभग एक जैसे ही है। चलिए डिटेल में बताते हैं कहां और कितना सस्ता मिल रहा है Pixel 9a फोन।लॉन्च के समय इतनी थी कीमत भारत में लॉन्च के समय, Google Pixel 9a की कीमत एकमात्र 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये थी। इसे तीन कलर ऑप्शन - आइरिस (ब्लू), ओब्सीडियन (ब्लैक) और पोर्सिलेन (व्हाइट) में उतारा गया है। अब यह हजारों रुपये सस...