नई दिल्ली, अगस्त 6 -- भारतीय रक्षा और शिपबिल्डिंग सेक्टर की कंपनी स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज (Swan Defence and Heavy Industries- SDHI) के शेयरों में गुरुवार को करीब 3% की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर NSE पर कारोबार के दौरान 2,618 रुपये तक पहुंच गए। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह डेनमार्क की मशहूर समुद्री सेवा कंपनी Svitzer A/S से मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर है। इस डील के तहत स्वान डिफेंस (Swan Defence) 4 एडवांस TRAnsverse 3200 टग बोट तैयार करेगी। इस ऑर्डर को कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल उसके एक्सपोर्ट कारोबार को मजबूती मिलेगी, बल्कि भारतीय शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री की वैश्विक पहचान भी बढ़ेगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 6 महीने से दहाड़ रहा यह शेयर, अब गुरुवार को हो सकती है ह...