नई दिल्ली, मार्च 23 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 16 में से 5 सीजन खिताब जीता है। इतने ही खिताब सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, लेकिन 18 सीजन अब तक एमआई ने खेले हैं। हालांकि, एक शर्मनाक रिकॉर्ड आप चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके से जुड़ा देखकर हैरान रह जाएंगे। सीएसके आईपीएल की सबसे सफल टीम तो है ही, साथ ही सबसे असफल टीम भी कही जा सकती है, क्योंकि सबसे ज्यादा फाइनल मैच इसी टीम ने गंवाए हैं। आईपीएल के इतिहास में पांच बार ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई की टीम इतनी ही बार फाइनल हारी भी है। दूसरे नंबर पर भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी है, लेकिन आरसीबी ने 3 बार ही आईपीएल का फाइनल गंवाया है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जो 2 फाइनल हार चुकी है। सीजन भी में इस टीम ने कम ...