बरेली, अप्रैल 6 -- Bareilly News: बरेली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले से ही बहुमत में मौजूद भाजपा को सोमवार को और मजबूती मिल गई, जब 10 नामित पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही नगर निगम बोर्ड में कुल पार्षदों की संख्या 80 से बढ़कर 90 हो गई है। वहीं भाजपा पार्षदों का कुनबा 51 से बढ़कर 61 हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को पंडित राधेश्याम ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने सभी 10 नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सदन की शक्ति बढ़ गई है। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव कुमार राठी विशेष रूप ...