लखीमपुर, फरवरी 2 -- यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के 81,650 बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से इनके खाते में एक-एक हजार रुपये भेजा जाएगा। ये पैसा मार्च महीने में डाला जाएगा। जिससे बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल बुजुर्गोँ को हर महीने पेंशन की किस्त दी जाती है। अब तक पेंशन की तीसरी किस्त भेज दी गई है। इस बार नए लाभार्थियों को भी पेंशन मिलने की शुरुआत हुई है। आवेदन के बाद यह लाभार्थी पेंशन का इंतजार कर रहे थे। इस वित्तीय वर्ष की चौथी किस्त अब बुजुर्गों के खाते में मार्च महीने में भेजी जाएगी। समाजकल्याण विभाग से बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। एक हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से तीन महीने की किस्त एक बार में भेजी जाती है। चार किस्तों में धनराशि दी जाती है। शासन के निर्देश पर सत्यापन के बाद चौथी किस्त खातों में तीन-तीन हज...